फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सिविल सर्विसेज खेलकूद के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आठ को

Wed, 23 Jul 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। सिविल सर्विसेज खेलकूद प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रॉयल आठ अगस्त को होगा। इसमें चयनित अभ्यर्थी 12 व 13 अगस्त को मंडल स्तर पर आयोजित ट्रायल में शामिल होंगे। यह जानकारी जिला क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने दी। उन्होंने बताया कि सिविल सर्विसेज का जिला, मंडल एवं राज्य स्तरीय चयन तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि टेनिस, वाॅलीबाल, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, टेबुल-टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोन एंडबेस्टफिजिक, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, हॉकी का जिला स्तरीय ट्रायल आठ अगस्त को सुबह 10 बजे से होगा। इसमें चयनित खिलाड़ी प्रदेश के विभिन्न जिलों में 12 व 13 अगस्त को आयोजित मंडल स्तरीय चयन में शामिल होंगे।
विज्ञापन

क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ी 20 व 21 अगस्त को अयोध्या, आगरा, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, प्रयागराज, रायबरेली, प्रतापगढ़, लखनऊ, आगरा, वाराणसी, सीतापुर, कानपुर, लखनऊ, बलिया, गाजियाबाद में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें