फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लाया गया सेना के जवान का पार्थिव शरीर

विज्ञापन
खोठ्ठा गांव में सेना के जवान के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
गांव लाया गया सेना के जवान का पार्थिव शरीर
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बिन्नागुरी में तैनात थे खाट्ठा गांव निवासी रमाकांत निषाद
अहिरौली बाजार। थानाक्षेत्र के गांव खोठ्ठा निवासी सेना के जवान का पार्थिव शरीर उनके घर लाने पर परिवार में कोहराम मच गया। वह परेड के दौरान चक्कर आने से गिरकर बेहोश हो गए थे। उनका इलाज आर्मी अस्पताल में चल रहा था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
अहिरौली बाजार थानाक्षेत्र के गांव खोठ्ठा निवासी रमाकांत निषाद (46) पश्चिम बंगाल के बिन्नागुरी में सेना में तैनात थे। शनिवार को वह कैंप में परेड कर रहे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई और चक्कर आने से गिरकर बेहोश गए। उनके सिर में गंभीर चोटें लग गई। सेना के जवानों ने उन्हें आर्मी अस्पताल ले गए जहां, इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे सेना के जवान सूबेदार एलबी क्षेत्रीय और नायक प्रवीण कुमार ने उनका पार्थिव शरीर उनके गांव खोठ्ठा लेकर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी होते ही उनके दरवाजे पर गांव के अलावा आस-पास गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सैनिक की पत्नी मालती देवी और बारह वर्षीय लड़की अनन्या, नौ वर्षीय बेटा अनंत कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक का अंतिम संस्कार तिनहवा श्मशान घाट पर शव लेकर आए सेना के जवानों की मौजूदगी में किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें