कसया। क्षेत्र के गांव परासखाड़ में शनिवार को करीब चार बजे गांव से होकर गुजर रही नहर में एक युवक का शव पानी में उतराया हुआ नजर आया। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कार्रवाई में जुटी गई।
परासखाड़ निवासी अर्जुन कश्यप (32) बृहस्पतिवार को घर से निकला, लेकिन नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार को परासखाड़ नहर में करीब 4 बजे लोगों ने एक शव उतराया हुआ देखा गया। मौके पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से नहर से बाहर निकाल कर शिनाख्त करवाई। शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर चौकी प्रभारी गौरव शुक्ला ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने बताया है कि युवक नशे का आदि था।