फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाइक सवार युवक की झाड़ी में मिली लाश, सिर के साथ हाथ-पांव पर थे गहरे जख्म

Wed, 11 Jun 2025 04:59 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

बुधवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने नहर पुलिया से करीब सौ मीटर पश्चिम सड़क पर खून और मांस के टुकड़े देखकर शोर मचाए तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। धर्मपुर पर्वत गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में लावारिस बाइक मिली, इसमे चाबी लगी थी।
विज्ञापन
मृतक युवक की फाइल फोटो. शव के पास झाड़ियों में पड़ी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सेवरही थाना क्षेत्र के मठिया भोकरिया गांव में नहर के किनारे झाड़ी में युवक की खून से सनी लाश बुधवार को सुबह मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर, हाथ और पांव पर धारदार हथियार बदमाशों ने वार किया था। सड़क से लेकर झाड़ी तक खून के छीटे पड़े थे, लाश से कुछ दूरी पर बाइक गिरी हुई मिली।
विज्ञापन


युवक के जेब से मिले आधार कार्ड से इसकी पहचान हुई। मौके पर एएसपी, सीओ पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या का कारण तलाश करने में पुलिस जुटी है। युवक का मोबाइल गायब है। मौके आई फारेंसिक टीम ने जांच के लिए साक्ष्य जुटाया।

बुधवार सुबह खेत जा रहे ग्रामीणों ने नहर पुलिया से करीब सौ मीटर पश्चिम सड़क पर खून और मांस के टुकड़े देखकर शोर मचाए तो गांव वालों की भीड़ जुट गई। धर्मपुर पर्वत गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में लावारिस बाइक मिली, इसमे चाबी लगी थी।

यहां से करीब सात सौ मीटर दूर मठिया भोकरिया गांव के नौका टोला बड़ी नहर के पिच रोड के किनारे खून के छींटे के सहारे पुलिस पहुंची तो युवक की लाश झाड़ी में मिली। उसकी जेब से मिले आधार कार्ड और डीएल से कसया थाना क्षेत्र के बतरडेरा निवासी अनिल यादव(30)के रूप में हुई।

पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। एएसपी निवेश कटियार, सीओ राकेश प्रताप सिंह, स्वाट प्रभारी इंस्पेक्टर आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन की। अनिल के गांव से आए लोगों ने पुलिस को बताया कि अनिल घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था।

परिजनों ने बताया कि परिवार में भतीजे की सगाई थी। शाम को भोजन किया और शाम को इसके मोबाइल पर किसी का फोन आया, इसके बाद अनिल वहां से चल दिया। ध्रुव यादव को ऑनलाइन रुपये भी 1500 उधार भेजा है। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो माता-पिता सो गए, सुबह इसकी हत्या की जानकारी मिली।
विज्ञापन

गांव में प्रधानी के चुनाव के लिए अनिल तैयारी कर रहा था। रसोई गैस एजेंसी की गाड़ी भी भरण पोषण के लिए चला रहा था। सोमवार को वह घर आया था। मंगलवार शाम 7.30 बजे खाना खाते समय फोन आने पर ''अर्जेंट कॉल'' बताकर वह घर से निकला था, जिसके बाद बुधवार सुबह उसकी हत्या की खबर मिली।

सीओ राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या की वजह पता लगाने में पुलिस जुटी है। हत्या के तरीके, बाइक की लावारिस स्थिति और अचानक फोन कॉल की कड़ी ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है। पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। गांव में लोगों से विवाद की बात भी परिजन बताए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें