फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फरमाइशी गीत के लिए आपस में भिड़े बराती-घराती

Tue, 03 Jun 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के गांव दमोदरी में रविवार की रात आई बरात में पसंदीदा गाने की फरमाइश को लेकर घराती व बराती में जमकर मारपीट हो गई। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया। रामकोला थाना के गांव दमोदरी निवासी जयराम के घर स्थानीय थाने के गांव अमवा से बरात आई थी। देर रात बरात गांव पहुंची और आर्केस्ट्रा शुरू हुआ। उसी दौरान फरमाइशी आने लगी एक ही गाना बार बार चलाने को लेकर एक पक्ष विरोध जताया। दूसरे पक्ष को बात नागवार लगी और एक पक्ष के लोग स्टेज पर पहुंच गए फिर कुछ लोग दूसरे पक्ष से भी स्टेज पर पहुंच गए और कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गया। ग्रामीणों के कुछ लोग पहुंचे और मामला शांत कराया। सोशल मीडिया पर वॉयरल वीडियो में पिकअप पर डांस कर रही नर्तकियों के साथ युवक की पिटाई कुछ लोग कर रहे हैं। मारपीट दौरान कई युवक पिकअप पर चढ़ गए हैं। एसएचओ आनंद कुमार गुप्ता ने कहा कि थाने पर कोई शिकायत नहीं मिली है। वॉयरल वीडियो की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें