फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डग्गामार वाहन चालकों की दबंगई, बस स्टेशन के सामने ही भर रहे सवारी

Wed, 10 Sep 2025 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया रोडवेज गेट के पास प्राइवेट बस में सवारी भरता खलासी। संवाद  
विज्ञापन
पडरौना। कसया के रोडवेज बस स्टेशन के पास सवारी भरने को लेकर डग्गामार वाहनों की मनमानी कम नहीं हो रही है। करीब एक माह पहले एक डग्गामार वाहन चालक को सवारी बैठाने से मना करने पर नाराज चालक ने पडरौना डिपो के एआरएम को कुचलने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

इस घटना के कुछ समय बाद तक बस स्टेशन के आसपास प्राइवेट बस दिखाई नहीं दे रहे थे, लेकिन अब फिर स्टेशन के पास डग्गामार वाहन सवारी बैठाने लगे हैं। परिवहन निगम बस स्टेशन के आसपास डग्गामार वाहनों को हटाने के लिए कोशिशें की गईं, लेकिन उनके मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रोडवेज बस स्टेशन से बुलाकर प्राइवेट बस चालक व परिचालकों की तरफ से अब फिर से सवारी बैठाया जा रहा है। इसको लेकर डग्गामार वाहन और रोडवेज बस चालकों के बीच कई बार विवाद होना फिर से शुरू हो गया है। हालत यह है कि प्राइवेट बस चालक रोडवेज बस स्टेशन के गेट तक पहुंच आते हैं। यहां सवारी यदि उन्हें नहीं मिली तो बस स्टेशन रोडवेज बस की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को उनके गंतव्य तक जल्दी पहुंचाने का झांसा देकर बुला लेते हैं। यात्री भी अपने गंतव्य तक शीघ्र पहुंचने की लालच में उनके बहकावे आ जाते हैं। यदि इस दौरान कोई परिवहन निगम का कर्मचारी या उस दौरान निगम और अनुबंधित बस चालक या परिचालक उनका विरोध करते हैं तो उनके बीच विवाद शुरू हो जाता है। हालांकि की निगम इन पर शिकंजा कसने के लिए बस स्टेशन के पास सवारी नहीं भरने का सख्त निर्देश दिया है। फिर भी नियमों का दरकिनार करते हुए धड़ल्ले से डग्गामार बस चालक सवारी भरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें