फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पीपा पुल का एप्रोच धंसा, आवागमन ठप

Tue, 07 Oct 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पिपराघाट में धंसा पुल का एप्रोच। संवाद   
विज्ञापन
तमकुहीरोड। बांसी नदी में जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के गोलाघाट में बने पीपे के पुल का एक किनारे पर करीब छह मीटर एप्रोच धंस गया है। इस पुल का दूसरी तरफ का हिस्सा भी करीब दो माह पहले क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

रविवार की शाम पहले से क्षतिग्रस्त पुल का हिस्सा पानी में बह गया, जिससे घाट से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है। अब बहुत जरूरी होने पर क्षेत्र के लोग नाव से नदी पार कर रहे हैं। सेवरही क्षेत्र के पिपराघाट एहतमाली ग्राम सभा के बांसी नदी के किनारे गोलाघाट पर पीपा पुल का निर्माण कराया गया है। इससे क्षेत्र के राजपुर बगहा, राजपुर खास, गोलाघाट, जोगनी, इमिलिया टोला, तीन टोलिया, बुटन टोला, प्रभुनाथचौराहा, मोतीराय टोला, बेनिया पिपरा, नौका टोला, नरवाजोत आदि गांव के लोग आवागमन करते हैं।
बीते करीब दो माह पहले जोगनी गांव की तरफ जाने वाला पीपा पुल का एप्रोच धंस गया है। पीपा पुल का करीब नब्बे प्रतिशत हिस्सा सलामत था, लेकिन क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं होने से पुल के रास्ते वाहनों का आवाजाही बंद हो गया। पैदल या साइकिल सवार ही इस पुल के रास्ते से आवागमन कर रहे थे। रविवार को इस पुल का करीब छह मीटर क्षतिग्रस्त हिस्सा भी पानी बह गया। इससे इस पुल से लोगों का आवागमन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षेत्र के राजकिशोर निरंकारी, यमुना सिंह, सरल शर्मा, कमल निषाद, सुदामा यादव, ध्रुव निषाद आदि ने बताया कि विभागीय अभियंता सहित अन्य उच्चाधिकारियों से पीपे के पुल की मरम्मत के लिए कई बार मांग की गई, लेकिन पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत नहीं हुई। इसका परिणाम रहा कि रविवार की रात क्षतिग्रस्त पुल का करीब छह मीटर हिस्सा नदी के तेज बहाव के कारण पानी में बह गया।
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के जेई सुनील राम ने बताया कि हर वर्ष बांसी नदी में पानी का स्तर बढ़ने पर उसे कुछ माह के लिए खोल दिया जाता था। नदी में पानी कम होने के बाद पुन: पीपा का पुल बांध दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें