फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने आयुर्वेदिक कार्यालय में तैनात बाबू को दबोचा

Wed, 06 Aug 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
आरोपी बाबू ओम प्रकाश भारती। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लिपिक को एंटी करप्शन टीम मंगलवार को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। केस दर्ज कराने के बाद पडरौना कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। चिकित्सा प्रतिवेदन की फाइल पर बिल पास कराने के एवज में वह 18 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


चौराखास थाना क्षेत्र के शंकरपट्टी गांव निवासी ओमप्रकाश भारती पडरौना के छावनी में किराए के मकान में संचालित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात है। अहिरौली थाना क्षेत्र के सिहुलिया गांव निवासी ध्रुव नारायण ओझा ने चिकित्सा प्रतिवेदन की फाइल पर बिल पास करने के लिए दी थी। इसके एवज में बाबू ओमप्रकाश भारती 18 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। आर्थिक रूप से परेशान वार्डब्वाय ध्रुव नारायण ओझा ने लोगों से कई बार बाबू से कहलवाया, लेकिन वह नहीं माना। इससे परेशान होकर गोरखपुर एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई। टीम मंगलवार को दोपहर में पडरौना पहुंची। ध्रुव नाराण के साथ इनके रिश्तेदार बनकर एंटी करप्शन की टीम आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में पहुंची। वहां पर 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए बाबू ओमप्रकाश भारती को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पडरौना कोतवाली लेकर टीम पहुंची। पडरौना पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा सात के तहत केस दर्ज कर किया। कोतवाल हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि बाबू ओमप्रकाश पर एंटी करप्शन टीम की ओर से केस दर्ज कराया गया है। उसको सुपुर्दगी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें