पकवा इनार। प्रबुद्ध बुद्ध सोसाइटी ने कुशीनगर अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम भदन्त ज्ञानेश्वर अंतरर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रखने की मांग की है। इसके लिए सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. श्रीप्रकाश बरनवाल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व जिला प्रशासन को पत्र लिखा है।