तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे के हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार को ट्रक व हाईवे पेट्रोलिंग वाहन में टक्कर हो गई। हालांकि टक्कर के दौरान किसी को चोट नहीं आई। टक्कर की सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मेरठ निवासी ट्रक चालक अजीत कुमार ट्रक में बांस लाद कर मेरठ जा रहा था। ट्रक तमकुहीराज कस्बे के ओवरब्रिज पर पहुंचा था कि इसी दौरान हाईवे पैट्रोलिंग वाहन टक्कर हो गई है। टक्कर के बाद अनियंत्रित हो ट्रक ओवरब्रिज के रेलिंग से टकरा गया।