फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जाम को लेकर प्रशासन ने कसी नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। फाजिलनगर में एनएच पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज और अंडरपास के चलते बिगड़ी यातायात व्यवस्था को लेकर तहसील प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निर्माण के दौरान जगह-जगह बने गड्ढों और खराब सर्विस लेन से जाम की स्थिति पैदा होने की शिकायतों के बाद शनिवार को कसया तहसील परिसर में बैठक हुई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने निर्माण एजेंसी को तत्काल जरूरी सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने कहा कि निर्माण कार्य के नाम पर यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने एनएच पर बने गड्ढों को तत्काल भरवाने और सर्विस लेन को आवागमन के लिहाज से दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। निर्माण स्थल पर पर्याप्त सांकेतिक बोर्ड और संकेतक लगाने को भी कहा गया, जिससे वाहन चालकों को पहले ही मार्ग परिवर्तन और निर्माण कार्य की जानकारी मिल सके।
उन्होंने संबंधित ठेकेदार को श्रमिकों के लिए रिफ्लेक्टिव सेफ्टी जैकेट समेत जरूरी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने के लिए निर्माण स्थल पर फ्लैगमैन की तैनाती करने को भी कहा गया। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एनएचएआई, पुलिस और नगर पंचायत के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य लंबे समय तक चलना है। ऐसे में वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा के साथ आवागमन को सुगम बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, पटहेरवा एसओ प्रविंद राय, एनएचआई के गौरव कुशवाहा, शुभम कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें