फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: प्रशासन ने मंदिर की जमीन से हटवाया अतिक्रमण

Sat, 04 Jul 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कस्बे के रानीलक्ष्मीबाई नगर (लोहेपार) स्थित शिव मंदिर की जमीन पर हुआ अतिक्रमण शुक्रवार को प्रशासन ने हटवा दिया। मंदिर के नाम से मठिया उर्फ अकटहा स्थित दो एकड़ जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा किया था।
विज्ञापन

गांव के रविशंकर मिश्र ने कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम में सीएम से मिलकर शिव मंदिर की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। सीएम ने अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हाटा एसडीएम योगेश्वर सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को पहुंचे नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने राजस्व कर्मियों के साथ शिवमंदिर की जमीन की पैमाइश कराई। अतिक्रमण को खाली कराया। मंदिर प्रशासन ने मुक्त हुई भूमि में धान की रोपाई कराई। इस दौरान संजय गुप्ता, चंद्रहास सिंह, रविशंकर मिश्र, शिवशंकर मिश्र, सुभाष सिंह, राहुल सिंह, मेल्हू पासवान, रामबदन पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें