सपहा चौराहा पर अतिक्रमण हटाती टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
सपहा। नगर पालिका कुशीनगर के सपहा चौराहे पर मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। वहीं इसकी जानकारी होने के चलते आधे से अधिक अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जा हटा लिया था।
एसडीएम कसया डॉ. संतराज सिंह बघेल, तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष कसया अभिनव के साथ टीम अतिक्रमण हटाने के लिए चौराहे पर पहुंची। सड़क के दोनों पटरियों और पीडब्ल्यूडी की सरकारी भूमि से टिनशेड, गुमटी, पोस्टर समेत ठेला हटाए गए और दोबारा अतिक्रमण करने पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश एसडीएम ने दिया। रविवार को सपहा चौराहा पर हादसे में बच्ची की मौत के बाद से नाराज लोगों ने अतिक्रमण हटाने की मांग किया था।
सपहा चौराहा पर तुर्कपट्टी और सखवनिया मार्ग के कई जगह पर दुकानदारों की ओर से अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। अधिकतर स्थानों पर टिनशेड तो कई स्थानों पर अस्थायी दुकानदार लंबे समय से अतिक्रमण किए हुए थे। अतिक्रमण नहीं हटाने पर राजस्व, नगरपालिका, पुलिस की संयुक्त टीम को चौराहा पर पहुंची।