फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव को भव्य बनाने में जुटा प्रशासन

Sat, 28 Mar 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
इंटरनेशनल बुद्धिस्ट कांक्लेव को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते डीएम महेंद्र सिंह तंवर। संवाद
विज्ञापन
कसया। इंटरनेशनल बुद्धिस्ट काॅन्क्लेव को भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर और एसपी केशव कुमार के साथ होटल पथिक निवास पहुंचे, जहां उन्होंने तहसील, पीडब्ल्यूडी, पर्यटन व नगरपालिका और अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद डीएम ने महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। यहां लगाए जा रहे टेंटों को सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम के दौरान बेहतर साउंड सिस्टम और मुख्य मंदिर के सामने दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
डीएम ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में बनने वाले जर्मन हैंगर पंडाल और मंच का भी जायजा लिया। उन्होंने अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, आवागमन मार्ग, सफाई, पेयजल, मंच सज्जा, प्रकाश और ध्वनि व्यवस्था सहित हर पहलू पर विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी डीएम ने पुलिस अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान एडीएम वैभव मिश्रा, एसडीएम डॉ. संतराज सिंह बघेल, एसडीएम आशुतोष कुमार, सीओ कुंदन सिंह, पीडब्ल्यूडी के एई मुकेश वर्मा, अविनाश मिश्रा, ईओ अंकिता शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें