फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Mar 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। पुलिस को देवतहा सीएचसी से चकमा देकर भागने वाले वारंटी शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में लंबित मुकदमे की तारीख पर हाजिर नहीं होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस ने वारंटी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव अनंतपुर निवासी अनिरुद्ध सिंह के खिलाफ परिवार न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। अनिरुद्ध सिंह न्यायालय में तारीख पर पेश नहीं हो रहा था। इस पर न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। 17 मार्च को अहिरौली बाजार पुलिस अनिरुद्ध सिंह को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें