फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: 52 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान सम्मानित

Sun, 30 Mar 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम व प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 52 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान व छह निक्षय मित्रों को सम्मानित कर पांच टीबी रोगियों को पोषण पोटली दी गई। कार्यक्रम में डीएम ने गोद लिए टीबी रोगियों का निरंतर ख्याल रखने और टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में लोगों को सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज ने कहा कि पोलियो की तरह टीबी को भी विस्तृत अभियान चलाकर भारत को टीबी मुक्त बनाना है। इसमें ग्राम पंचायतों के निर्वाचित जन प्रतिनिधि ग्राम प्रधान, शिक्षक, चिकित्सक के अलावा अधिकारी अपनी भूमिका निभा सकते है। 99 प्रतिशत टीबी फेफड़े की होती है, जिसका इलाज संभव है। इसके बाद डीएम और सीडीओ ने 52 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के प्रधान व छह निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी, सीएमओ अल्पना रानी, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी, डॉ अजय शुक्ला, बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें