फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: महिला की हत्या के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Sun, 19 May 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। महिला को घर से बुलाकर ले गए बाइक सवारों ने हत्या कर लाश नहर के किनारे झाड़ी में फेंक दी थी। पटहेरवा पुलिस इस मामले में बाइक सवार छह लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के अधिवक्ता ने जमानत के लिए आवेदन शनिवार को कोर्ट में दिया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
विज्ञापन

पटहेरवा थाना क्षेत्र के लछिया गांव निवासी विशाल गोंड की मां शनीचरी देवी को 12 अप्रैल को बाइक सवार छह लोग घर से बुलाकर ले गए। 12 अप्रैल को शनीचरी की लाश चौराखास थाना क्षेत्र के बैजू टोला नहर पटरी के किनारे झाड़ी में मिली। पुलिस इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी इसरुल अंसारी रामपुर खुशहाल टोला थाना चौरा खास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना के दौरान अपहरण का धारा मुुकदमें से निकाल दिया गया। आरोपी अपने अधिवक्ता के माध्यम से अपनी जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह के कोर्ट में प्रस्तुत किया कराया। कोर्ट ने मृतका के शरीर पर आईं चोटों को देखने और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें