फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अपर जिला जज ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों की समस्याएं सुनीं

Sun, 19 May 2024 04:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार को अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं के बारे में जाना। जज त्रिपाठी ने वृद्धाश्रम में रह रहे व्यक्तियों से बात कर उनके बारे में जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। वृद्धाश्रम की प्रबंधक रज्जू राजा ने वृद्धाश्रम के बारे में विस्तार से बताया। अपर जिला जज ने सभी वृद्धजनों से कहा कि उनको वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ लेना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नियुक्त पैरा लीगल वॉलंटियर अभिमन्यु सिंह ने बुजुर्गों को उनके अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि अगर उन्हें किसी भी विधि परामर्श की जरूरत हो तो वे उनके संपर्क कर सकते हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से उनको उपयुक्त सहायता प्रदान की जाएगी। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के लेखाकार विकास राज श्रीवास्तव, सुजीत कुमार दास, मनोज पांडेय, रूचि, रामा गीता त्रिपाठी, विजय कुमार मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें