संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। एडीजे ने छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। आरोपी महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र का निवासी है। न्यायालय से मिली जानकारी के अनुसार अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र की वादिनी ने तहरीर दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र का एक युवक पढ़ाई के दौरान प्रेम संबंध बनाकर बार-बार धमकी दे रहा है कि तुम मुझसे शादी नहीं करोगी तो तुम्हारा अश्लील वीडियो नेट पर डाल दूंगा। वह छे़ड़छाड़ भी करता है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया और उसे अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट प्रभारी शैलेंद्र मणि त्रिपाठी के न्यायालय में पेश किया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश ने उसे जेल भेज दिया।