संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में दोनों आंखों से अंधे भिखारी का शव बृहस्पतिवार को मिला। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पु़लिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही टड़वा निवासी बिरझन शर्मा का 53 वर्षीय बेटा जोखन शर्मा दोनों आंखों से अंधे थे। वह कस्बे में भिक्षाटन कर पेट पालते थे और ओवरब्रिज चौराहे पर पुल के नीचे सोते थे। बुधवार रात उनका शव कस्बे में सड़क किनारेे मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घरवालों को इसकी जानकारी दी। भतीजा धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि चाचा को ले जाने के लिए कई बार प्रयास किया गया, लेकिन वह किसी की बात नहीं सुनते थे। इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह स्पष्ट होगा।