फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाथापाई के साथ आरोपियों ने पुलिस को दौड़ा लिया था ईंट लेकर ...134 पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 21 Feb 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के महुई खुर्द में विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रोकने बृहस्पतिवार को गई पुलिस से हाथापाई के साथ आरोपियों ने ईंट पत्थर लेकर उन्हें दौड़ा लिया था। पुलिसकर्मियों ने भागकर जान बचानी पड़ी थी। दरोगा की तहरीर पर कसया थाने में 34 नामजद और सौ अज्ञात लोगों पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। 12 लोगों का पुलिस शांतिभंग में चालान किया जा चुका है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अधिकतर आरोपी गांव छोड़कर भाग गए हैं। बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने गांव में दबिश भी दी थी।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के महुई खुर्द गांव में विवादित जमीन पर कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद कुछ लोग निर्माण करा रहे थे। एक पक्ष के लोगों ने डीएम महेंद्र सिंह तंवर से शिकायत की थी। डीएम के आदेश पर कसया एसडीएम डॉ. संतराम सिंह बघेल पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मौके पर स्थगन आदेश का हवाला देते हुए पुलिस ने निर्माण कार्य बंद कराने लगी। इस जग्गू पटेल पक्ष के लोग पुलिस से उलझ गए और हाथापाई करने लगे। कुछ महिलाओं ने पुलिस पर ईंट चलाने लगी, लेकिन किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई।
संख्या बल कम होने के कारण पुलिस बैकफुट पर आ गई। बाद में कसया थाने से और पुलिसकर्मी पहुंचे और निर्माण कार्य बंद कराने के बाद मौके से आठ लोगों को हिरासत में ले लिया, बाकी पुलिस से विवाद करने वाले भाग निकले। दरोगा रामनरेश यादव की तहरीर पर 34 नामजद और 100 अज्ञात लोगोंं पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस इस मामले में आरोपी राकेश पटेल, जग्गू, विजय, सुरेंद्र, नीलेश पटेल, सरिता, अनामिका, ईश्वती, काजल, पूजा, पुष्पा, लीलावती को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर चुकी है। एसडीएम कोर्ट से 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी और गाली गलौज और पथराव करने का प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। वीडियो की मदद से अज्ञात आरोपियों की पहचान किया जा रहा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन



-
इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

-महुई खुर्द निवासी मनीष, अनिल, राकेश पटेल, जग्गू, विजय पटेल, सुरेंद्र, सरिता सिंह, मोहिनी, इसरावती, काजल, अनामिका पटेल, मीरा देवी, पुष्पा, लीलावती, नीलेश पटेल, सोली, महिमा पटेल, विपिन, विजय, पुष्पा, सोनी, शिवांगी, भुज्जी, जयंत, हिमांशु, उदय, महंथ, अभिषेक, दुर्गेश, राजू, श्रीनिवास, सूरज पटेल, रामनरायन, कालिंदी के अलावा 50 से 100 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी पंजीकृत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें