फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लेखपाल ने जिसे आवास के लिए अयोग्य बताया, एसडीएम की जांच में पात्र मिला

Tue, 31 Dec 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मुख्यमंत्री आवास योजना में हल्का लेखपाल की जांच में जिस लाभार्थी को उसने अपात्र बताया वह एसडीएम और तहसीलदार के जांच में पात्र मिला। लेखपाल के मनमाने ढंग से लगाई रिपोर्ट को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। आरोप है कि लेखपाल की मांग पूरा नहीं करने पर अपात्र घोषित कर दिया। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के मंशा छपरा गांव निवासी गंगू पुत्र ओमप्रकाश पत्नी और तीन बच्चों के साथ जर्जर हो चुके छप्पर में पन्नी तानकर जीवन यापन करता है। ब्लाॅक स्तरीय जांच टीम ने उसे मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिला दिया। आरोप है कि लेखपाल ने लाभ लेने के लिए दस हजार रुपये की मांग की। धनराशि नहीं देने पर लाभ से वंचित कर दिया। खड्डा तहसीलदार ने अपनी जांच रिपोर्ट में लेखपाल को भविष्य में इस प्रकार की गलती की पुनरावृत्ति न हो इसका सख्त चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें