फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे ठाढ़ीभार के प्रधान व उनकी पत्नी

Sun, 07 Jan 2024 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। ठाढ़ीभार के ग्राम प्रधान व उनकी पत्नी 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। उन्हें पंचायती राज विभाग की तरफ से आमंत्रण पत्र मिला है। पत्र मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन

पिछले दो वर्ष में राष्ट्रीय व मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार प्राप्त प्रदेश के 76 ग्राम प्रधानों को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मौका मिलेगा। इनमें दुदही ब्लाॅक के ठाढ़ीभार के ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव व उनकी पत्नी विनीता यादव भी शामिल हैं। पंचायती राज निदेशक राजकुमार ने इस संबंध में जिला पंचायती राज अधिकारी को पत्र लिखकर ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया है। शुक्रवार की शाम डीपीआरओ ने जयप्रकाश को निमंत्रण पत्र भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें