फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: करंट की चपेट में आए टेंट कर्मी की मौत

Wed, 03 Jun 2026 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमगढ़। सलेमगढ़ मियां टोला में टेंट खोलते समय सोमवार की रात टेंट कर्मी अदनान करंट की चपेट में आकर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। साथी उन्हें सलेमगढ़ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बहादुरपुर से सलेमगढ़ मियां टोला गांव निवासी आस मोहम्मद की छोटी बेटी की सोमवार की रात बरात आई थी। निकाह के बाद बरात विदा हो गई। उसके बाद रात करीब एक बजे टेंट कर्मी अदनान टेंट खोलने लगे। लोहे के पाइप में जनरेटर का करंट उतर रहा था। उसकी चपेट में आकर वह जमीन पर गिर गए। पुलिस चौकी प्रभारी बहादुरपुर धर्मवीर सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आए टेंट कर्मी की मौत की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता और बड़े भाई बाहर हैं। उनके आने पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें