फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कसया और पडरौना के अधिवक्ताओं में बढ़ी तनातनी

Fri, 12 Jul 2024 05:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया से पडरौना जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करने आए अधिवक्ताओं से बृहस्पतिवार को भी झड़प होने से तनातनी बढ़ गई। इसको लेकर एक घंटे तक कोर्ट परिसर में गहमा गहमी का माहौल रहा। मामला बढ़ता देख कसया के अधिवक्ता परिसर से निकल गए। इसके बाद अधिवक्ताओं का दूसरा खेमा शांत हुआ। बुधवार को कोर्ट में
विज्ञापन

दाखिल होने के लिए झड़प हुई थी।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अधिवक्ता बुधवार और बृहस्पतिवार को जिल एवं सत्र न्यायालय में प्रैक्टिस करने के लिए आते हैं। बृहस्पतिवार को कसया के अधिवक्ता पहुंचे और परिसर में अपने बिस्तर पर बैठे थे। इसी बीच अधिवक्ताओं का दूसरा खेमा पहुंचा और कसया से आए अधिवक्ताओं को गेट से बाहर कर दिया। मामला इतना बढ़ गया है कि दोनों पक्षों के विवाद की स्थिति आ गई। कसया के अधिवक्ताओं को वहां से हटना पड़ा। अधिवक्ता अश्वनी शुक्ला, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, जयप्रकाश शाही, ब्रजेश कुमार, बृजेंद्र कुमार ने बताया कि नियमानुसार कोई भी अधिवक्ता किसी कोर्ट परिसर में प्रैक्टिस के लिए बैठ सकता है। लेकिन पडरौना कोर्ट परिसर में प्रैक्टिस करने वाले अधिवक्ता बेवजह उलझ रहे हैं। इसकी शिकायत बार काउंसिल उत्तर प्रदेश से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें