फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 12 Jul 2024 05:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर बगहा खुर्द गांव के दक्षिण टोला के पास बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे युवक को घायल पड़ा देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायल को मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर धूस भेजवाया। वहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव के हरिहरपट्टी निवासी बृजेश शर्मा (30) बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कप्तानगंज से बाइक से घर लौट रहे थे। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर बगहा खुर्द गांव के दक्षिण टोला के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को रामकोला सीएचसी भेजवाया। इसके बाद सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक को बाहर निकाला।
सीएचसी से डॉक्टरों ने युवक को रविंद्रनगर धूस के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। वहां से भी युवक को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। रास्ते में बृजेश की मौत हो गई। इस संबंध में एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवक के शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किसी वाहन की टक्कर से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें