फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर दो पक्षों में तनाव

Sun, 06 Oct 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मथौली के श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर निवासी आजाद अंसारी ने धार्मिक टिप्पणी को लेकर को अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए दूसरे पक्ष के एक युवक पर आरोप लगाया है। इस मामले में आजाद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, दूसरे पक्ष के केशवनगर गोपालगढ़ कसया के निवासी अंकित मद्धेशिया ने भी पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि चार अक्तूबर को सोशल मीडिया के फेसबुक पर जाकिर अली त्यागी के नाम की आईडी से विवादित पोस्ट डाला गया। एसओ कसया गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें