पकवा इनार। शिवाजी नगर के एक बुजुर्ग का शव शनिवार को पोखरे में उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि वे शुक्रवार की शाम घर से शौच के लिए निकले थे।
शिवाजी नगर मोहल्ले के निवासी श्रीकिशुन प्रसाद (58) शुक्रवार की शाम छठ पोखरे की ओर शौच करने गए थे। काफी देर तक जब वे नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार की सुबह करीब सात बजे पोखरे के किनारे पहुंचे कुछ लोगों ने पोखरे में शव को उतराया देखा। स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान श्रीकिशुन के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। घर के मुखिया की मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कुशीनगर चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद