फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नौकरी का सब्जबाग दिखाकर बंधक बनाया, दो महिलाओं समेत 10 गिरफ्तार

Mon, 01 Jun 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाली युवाओं को फंसाकर चल रहा था करोड़ों का नेटवर्क मार्केटिंग खेल
विज्ञापन

नेपाल के राजदूत तक शिकायत पहुंचने पर पुलिस ने ठगी के शिकार 453 नागरिकों को कराया था मुक्त
फर्जी दस्तावेज, नकदी भारतीय व नेपाली करेंसी और आभूषण भी बरामद

सपहा (कुशीनगर)। नौकरी, पढ़ाई और नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए मोटी कमाई का सपना दिखाकर नेपाल के नागरिकों से ठगी करने वाले गिरोह 10 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से फर्जी दस्तावेज, भारतीय और नेपाली मुद्रा, आभूषण तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। बता दें कि शनिवार को 453 नेपाली नागरिकों को पुलिस ने मुक्त कराया था।

गिरफ्तार आरोपियों में नेपाल निवासी दीपक थापा, ओम प्रकाश चौलागाई, नीमा शेरपा, गनेश खत्री, सोजन्य संतन, ज्ञानेंद्र यादव, विशाल तामंग तथा कसया क्षेत्र के परसौना निवासी सर्वेश प्रताप राव शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हिस्सा हैं। गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और कम शिक्षित लोगों को निशाना बनाकर उनसे ठगी करता था। गिरोह से जुड़े अन्य गुर्गों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कुशीनगर नगर पालिका क्षेत्र के सपहा मार्ग स्थित विंस पायर वर्ल्ड कंपनी में जनवरी से बड़ी संख्या में नेपाल के युवक-युवतियों को प्रशिक्षण के नाम पर रखा गया था। उन्हें नौकरी दिलाने और नेटवर्क मार्केटिंग के जरिए बेहतर आय का लालच दिया जाता था। आरोप है कि इस दौरान उनसे धन भी वसूला गया। इसी बीच कुछ युवक-युवतियों ने नई दिल्ली के नेपाल के दूतावास में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के जरिये शिकायत दर्ज कीथी। नेपाल के दूतावास ने मामले का संज्ञान लिया तब पुलिस सक्रिय हुई।

बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर बुलाए जाते थे युवा
कसया सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि गिरोह नेपाल के विभिन्न जिलों से युवाओं और बेरोजगार लोगों को नौकरी, उच्च शिक्षा और नेटवर्क मार्केटिंग में बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर कुशीनगर बुलाता था। यहां प्रशिक्षण, पंजीकरण और अन्य औपचारिकताओं के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी। इसके बाद उन्हें झूठे आश्वासन देकर लंबे समय तक भ्रमित रखा जाता था।
विज्ञापन


फर्जी आधार कार्ड, बॉंड पेपर समेत कई सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों के पास से नौ फर्जी आधार कार्ड, 60 बॉन्ड पेपर, एक लैपटॉप, कई अंगूठियां, 60,320 रुपये भारतीय मुद्रा और 14,290 रुपये नेपाली मुद्रा बरामद की है।
सीओ ने बताया कि बरामद दस्तावेजों का इस्तेमाल लोगों का भरोसा जीतने और ठगी को वैध दिखाने के लिए किया जाता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें