फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: टेंपो पलटा, चपेट में आए बालक की मौत

Fri, 15 Dec 2023 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के बड़हरा बाबू दीक्षित टोला गांव में बृहस्पतिवार की शाम गांव के खेलते समय सात वर्षीय बच्चा टेंपो को धकेल दिया। टेंपो गड्ढे में पलट गया। उसकी चपेट में आने वे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक लोग उसकी सहायता के लिए पहुंचते उससे पहले ही उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा बाबू दीक्षित टोला गांव में बृहस्पतिवार की शाम गांव के करीब दस बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान वहां खड़े टेंपो को धकेलने लगे। इससे टेंपो पास के एक गड्ढे में गिर गया। मंटू शर्मा का इकलौता सात वर्षीय बेटा हैप्पी गड्ढे में पलटे टेंपो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर पहुंचे गांव के लोग और परिजन उसे बाहर निकाले, लेकिन तब तक उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिए। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें