फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, सात घायल
विज्ञापन

मधुरिया चौहानपट्टी गांव के सामने हुई दुर्घटना, चार यात्री जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-28 पर मधुरिया चौहानपट्टी गांव के सामने मंगलवार को सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार सात यात्री घायल हो गए। इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर तुर्कपट्टी थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजवाया गया। वहां डॉक्टर ने चार यात्रियों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षतिग्रस्त टेंपो को सड़क के किनारे कर दिया गया। मंगलवार दोपहर में लगभग एक बजे कसया से सवारी लेकर एक टेंपो चालक तमकुहीराज की तरफ जा रहा था। वह जैसे ही एनएच-28 पर मधुरिया चौहानपट्टी गांव के सामने पहुंचा कि
विज्ञापन

टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। उसमें सवार सात यात्री घायल हो गए। टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची तुर्कपट्टी थाने की पुलिस ने सभी घायलों को निकट के फाजिलनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। उनमें गंभीर रूप से घायल निजामुद्दीन अली (34), रफीक अली (45) और बैजनाथ निवासी कसया बाबू टोला तथा जुबैदा खातून पत्नी शाकिर अली निवासी पिपरा कला को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सैफुन नेशा पत्नी इस्लाम (60) निवासी सेंदुरिया बुजुर्ग, साकिब खातून पत्नी शाकिर अली (61) और धनबली को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें