तमकुहीरोड। सेवरही क्षेत्र के एक टेंपो चालक को एक महिला के साथ आये दिन छेड़छाड़ करना शुक्रवार को भारी पड़ गया। महिला ने उसकी इस हरकत की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दे दी थी। शुक्रवार को भी महिला को देखते ही टेंपो चालक अश्लील टिप्पणी करने लगा। तभी वहां परिवार के लोग पहुंच गए और टेंपो चालक को पकड़कर उसकी धुनाई करने लगे। वहां मौजूद लोगों ने मामले का बीच-बचाव किया। इसके बाद महिला के परिजन वहां से घर चले गए। संवाद