फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार की टक्कर से टेंपो चालक की मौत

Fri, 13 Mar 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
दुर्घटना में टेंपू चालक की मौत के बाद जुटी लोगों की भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र दुदही-पडरौना स्थित चिरकुटहां के पास बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे टेंपो चालक को तेज गति से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोग उन्हें अस्पताल भिजवाने की तैयारी कर रहे थे कि टेंपो चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तमकुहीराज निवासी सरताज (35) बृहस्पतिवार को पडरौना से सवारी लेकर तमकुहीराज की तरफ से जा रहे थे। विशनुपरा थाना क्षेत्र के चिरकुटहां गांव के पास सड़क किनारे टेंपो खड़ा कर सवारी उतारकर किराया ले रहे थे। उसी दौरान पडरौना की तरफ से आ रहे कार चालक ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और टेंपो चालक उछलकर कुछ दूरी पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विनय मिश्रा बताया कि कार चालक कार समेत भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर अन्य विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें