सपहा। कसया तहसील क्षेत्र के सपहा बाजार स्थित पंचायत भवन के बूथ संख्या 315, 316 सहित कई बूथों का मंगलवार को तहसीलदार ने निरीक्षण किया। उन्होंने मौजूद कर्मियों से एसआईआर फॉर्म भरवाने में तेजी लाने के निर्देश दिए। कसया तहसीलदार धर्मवीर सिंह ने कहा कि एसआईआर फॉर्म भरने के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्धारित समय में निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया जाना है। उन्होंने मौजूद लोगों से एसआईआर फॉर्म भरने के कार्य में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान लेखपाल शैलेंद्र दुबे, संगीता देवी, सभासद सूर्यनाथ यादव, प्रधान भीम कुशवाहा, फूलबदन, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।