फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोरी चार दिन से लापता, पांच लोगों पर अपहरण का केस

Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तरयासुजान। थाना क्षेत्र से एक किशोरी चार दिनों से लापता है। उसकी मां ने गांव के ही एक युवक और उसके परिजनों पर किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों पर अपहरण, धमकी और गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया है।किशोरी की मां ने बुधवार को तरयासुजान थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे उनके गांव का एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। वह युवक उनके घर के आस-पास घूमता रहता था। इस बारे में युवक के घरवालों से पूछने पर अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किए। धमकी दिए और और गाली-गलौज किए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक सहित उसके परिवार के पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में तरयासुजान के थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें