फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किशोर का अपहरण कर की हत्या, मिली लाश

Tue, 24 Oct 2023 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खलवापट्टी का निवासी था
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रहता है परिवार
-कोल माइंस कंपनी में नौकरी करते हैं मृतक के पिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खलवापट्टी निवासी हीरामन यादव का 16 वर्षीय पुत्र का मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में बदमाशों ने शुक्रवार को घर से स्कूल जाते समय अपहरण कर लिया। पिता से 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रुपये न मिलने पर बेटे की रविवार देर शाम हत्या कर दी। काफी खोजबीन के बाद पुलिस को उसकी लाश मिली। दीपक अपने माता-पिता के साथ वहां रहकर पढ़ाई करता था। इस घटना से परिवार में चीख-पुकार मची हुई है।
बताया जा रहा है कि विशुनपुरा थाना क्षेत्र के शाहपुर खलवापट्टी निवासी दीपक यादव (16) वर्ष पुत्र हीरामन यादव अपने माता-पिता के साथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दीपक के पिता छिंदवाड़ा में कोल माइंस कंपनी में नौकरी करते हैं। बीते शुक्रवार को बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया था। अपहरण के बाद पिता ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने दीपक की खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिनों तक काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने अपहृत दीपक की लाश पास के घने जंगल से बरामद की। दीपक दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। माता-पिता का आरोप है कि अपहरणकर्ताओं ने उसे छोड़ने के लिए 25 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी। रुपये नहीं देने के चलते बदमाशों ने उनके बेटे को पत्थर से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी। दीपक की मौत की सूचना सोमवार को जैसे ही गांव में पहुंची, चीख-पुकार मच गई। घर के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें