फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मगरमच्छ के हमले से मासूम पीयूष की मौत, नदी में जाल बिछाते समय हुआ था हमला- इलाज के दौरान हुई मौत

Sun, 14 Jun 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर

सार

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के धोकरहा घाट के पास शनिवार शाम बांसी नदी में मगरमच्छ के हमले से 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बांसगांव बिंद टोला निवासी पप्पू निषाद का पुत्र पीयूष निषाद साथी मछुआरों के साथ नदी में जाल बिछा रहा था तभी पीछे से मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मछुआरों ने उसे बाहर निकाला और दुदही सीएचसी पहुंचाया, लेकिन मेडिकल कॉलेज रेफर के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नारायणी नदी में बच्चों का शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशुनपुरा थाना क्षेत्र के धोकरहा घाट के पास शाम करीब सात बजे बांसी नदी में जाल लगाते समय 13 वर्षीय किशोर पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। मौजूद मछुआरों ने मगरमच्छ से छुड़ाकर दुदही सीएचसी पहुंचाया। किशोर की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान उसकी माैत हो गई। बांसगांव बिंद टोला निवासी पप्पू निषाद का 13 वर्षीय पुत्र पीयूष निषाद शनिवार को शाम करीब सात बजे गांव के अन्य मछुआरों के साथ नदी में जल बिछा रहा था। उसी दौरान बांसी नदी ने पीछे से पीयूष पर हमला कर दिया।

शोर मचाने पर नदी में जाल लगा रहे अन्य मछुआरों ने तत्परता दिखाई और किसी तरह उसे मगरमच्छ से छुड़ाकर बाहर निकाला। सूचना पर आए परिजन घायल पीयूष को दुदही सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें