सीताराम चौराहा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव सपही टड़वा के भरवा टोली में 17 वर्षीय किशोर शुक्रवार की रात दादा से कहासुनी के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फाॅरेंसिक टीम भी पहुंचकर मौके से साक्ष्य जुटाए।
भरवा टोली निवासी राजा तीन दिन पहले हैदराबाद से अपने घर आया था। उसकी मां वर्षों से परिवार से अलग रह रही हैं, जबकि पिता गुजरात में रोजगार करते हैं। घर लौटने के बाद वह स्थानीय स्तर पर अंडे का कारोबार कर रहा था। मृतक के दादा मोतीलाल गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार की शाम किसी बात को लेकर राजा से उनकी कहासुनी हुई थी। इसके बाद रात में सभी लोग सो गए। शनिवार भोर में जब वह उठे तो राजा टिनशेड के नीचे बांस के सहारे गमछे के फंदे से लटका मिला। तत्काल उसे नीचे उतारकर बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हर पहलुओं की जांच की। मौके पर फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाएं। एसओ आलोक कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।