फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नहाते समय पोखरे में डूबा किशोर, घर में कोहराम

Sat, 18 Oct 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के खेसिया मंसाछापर गांव में शुक्रवार की देर शाम एक किशोर पोखरे में नहाते समय डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई टीम ने ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की, लेकिन शाम सात बजे तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव के 17 वर्षीय शेषनाथ पुत्र अर्जुन गौड़ शुक्रवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पोखरा टोले पर स्थित बड़ा पोखरा में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

एसआई प्रियांशु राय ने बताया कि युवक की खोजबीन कराई गई है, लेकिन उसका अभी तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें