फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सड़क दुर्घटना में किशोर की मौत, तीन घायल

Fri, 15 Dec 2023 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। खड्डा-नेबुआ नौरंगिया मार्ग पर भुजौली गांव के पास बृहस्पतिवार को दो बाइक चालकों में आने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से तुर्कहां सीएचसी भेजवाया गया, जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर कर गंभीर रूप से घायल दो लोगों को प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खड्डा-नेबुआ मार्ग स्थित भुजौली गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार इमाम हुसैन (15), अरबेज (14), मुस्कान (16), आकाश (17) निवासी ग्राम भुजौली गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से तुर्कहा सीएचसी भेजवाया, जहां डाॅक्टर ने इमाम हुसैन को मृत घोषित कर दिया। घायल आकाश व अरबेज को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मुस्कान को मामूली चोट लगी है। उनका इलाज सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें