फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: धनबाद की टीम ने कोलकाता को हराया

Fri, 15 Dec 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। यूथ क्लब जोगिया एवं रेड हिल्स ग्रुप कसया कुशीनगर की तरफ से आयोजित आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को पहले राउंड का मुकाबला कोलकाता और धनबाद के बीच खेला गया। इसमें धनबाद के टीम ने कोलकाता को पराजित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मिन्हाज अंसारी ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल शुरू कराया। इसके शुरू हुुई मैच में पहले हाफ धनबाद के 24 नंबर के खिलाड़ी संगम ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। लेकिन कोलकाता की टीम ने अंत तक कोई गोल नहीं कर सकी। इस तरह धनबाद की टीम विजयी घोषित हुई। मैच के मुख्य निर्णायक मकसूद अहमद, सहायक निर्णायक रहमत अली और प्रभात मिश्रा रहे।
इस दौरान कमेटी के संरक्षक भुवनेश्वर राय, कौशल किशोर सिंह, इंजीनियर योगेंद्र कुमार, सिकंदर, मोहम्मद इसरायल अंसारी, नितांत सिंह, जमशेद आलम, चंद्रदीप कुशवाहा, तौकीर, कमरूल, अनुभव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें