फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किशोरी की मौत

Sun, 03 Mar 2024 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अहिरौली बाजार। खेत में चारा लाने गई किशोरी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव वालों की भीड़ जुट गई। बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाकर लोगों ने हंगामा किया। वे बिजली निगम के जेई पर केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। लोगों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना को लेकर गांव वालों में आक्रोश है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खोखिया में शनिवार को सुबह करीब दस बजे पशुओं के लिए चारा लेने गई किशोरी की 11 हजार वोल्ट की लाइन की चपेट आने से मौत हो गई। परिजन एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी ले गए। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के खोखिया निवासी बंगाली प्रसाद की पत्नी शशिबाला देवी गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में सरसों की कटाई करने गई थी। साथ में उसकी 15 वर्षीय बेटी रानी भी थी। वह दूसरे खेत में पशुओं के लिए चारा काटने चली गई। रानी जिस खेत में चारा काट रही थी। उसी खेत में लटक रहे हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से रानी की मौत हो गई। बेटी को करंट की चपेट में आता देख शशिबाला ने शोर मचाया तो गांव वाले पहुंच गए। लोगों ने उपकेंद्र पर फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई और किशोरी को कप्तानगंज सीएचसी पर लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत के बाद गांव वाले नाराज हो गए और पुलिस से बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेई पर केस दर्ज करने की मांग करने लगे। घटना को लेकर गांव वालों में आक्रोश है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


तीन साल बाद भी नहीं लग सका पोल
-गांव वालों का आरोप है कि तीन साल से जमीन से पांच फीट ऊंचाई पर लटक रहे हाईटेंशन तार को ठीक कराने की मांग गांव वाले कर रहे थे। जेई और एसडीओ सिर्फ आश्वासन दे रहे थे। अगर समय रहते तार को ठीक कर दिया गया होता तो शायद रानी की जान नहीं जाती। खोखिया गांव के बंगाली प्रसाद की सात बेटियां और एक बेटा है। रानी पांचवें नंबर की बेटी थी और सुभाष इंटर कालेज बेदुपार में हाईस्कूल में पढ़ती थी। वह बोर्ड परीक्षा दे रही थी। हाईटेंशन तार ढीला होने से किसानों को खेत की जुताई, सिंचाई, निराई-गुड़ाई आदि के काम में काफी दिक्कतें होती हैं। कप्तानगंज बिजली निगम के जेई अरविंद त्रिगुणायक ने बताया कि क्षमता वृद्धि के लिए प्रस्ताव दिया गया है। गांव वालों की मानें तो एक पोल लग जाता तो लटक रहे तार की ऊंचाई बढ़ जाती और खतरा भी कम हो जाता।


वर्जन
हाईटेंशन तार ढीले होने की जानकारी मुझे नहीं है। अगर तीन साल से बिजली का तार ढीला है और शिकायत के बावजूद इसे ठीक नहीं किया जा रहा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। जो लोग दोषी मिलेंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। -प्रवीण चौबे, एक्सईएन
-
बिजली निगम की लापरवाही से किशोरी की जान गई है। तीन साल से तार को ठीक कराने के लिए शिकायत की जा रही थी। कोई ध्यान नहीं दे रहा था। बिजली निगम के लापरवाह कर्मचारियों पर केस दर्ज किया जाए। -दुर्गेश प्रताप सिंह, प्रधान, खोखिया

तीन साल से तार को ठीक कराने के लिए शिकायत की जा रही है। खेतों की बुआई और जुताई के लिए काफी परेशानी होती है और हादसे का डर भी रहता है। विभाग की लापरवाही से किशोरी की जान गई है। -पृथ्वीपाल साहनी, खेखिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें