फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाई की डांट से नाराज किशोर ने की खुदकुशी

Tue, 09 Jun 2026 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रविंद्र नगर धूस थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव में एक किशोर भाई की डांट से नाराज होकर रविवार की देर शाम को घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सोहरौना गांव निवासी राम सिंह चौहान का 12 वर्षीय बेटा रवि चौहान मोबाइल का अधिक इस्तेमाल कर रहा था। परिजनों के अनुसार बड़ा भाई इस बात को लेकर उसे डांट दिया। मोबाइल चलाने से मना कर पढ़ने को कहा। यह बात रवि को नागवार लगी और देर शाम को कमरे में गया और छत की कुंडी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर कर लिया। देर शाम को परिजन आवाज दिए तो कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं आया। अंदर परिजन गए तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। यह देख परिजनों में चीख पुकार मच गई और आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। विश्वास नहीं होने पर फंदे से किशोर को उतार कर लोग मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में ले गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रविंद्र नगर धूस थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि बड़े भाई की डांट से नाराज होकर किशोर ने फंदा लगाकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें