गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने नाबालिग बेटी के गायब होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दिए गए तहरीर में पिता ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची। एससआई संतोष कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के लापता होने की सूचना मिली है। जांच की जा रही है। संवाद