फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बड़ी बहन के घर से लौट रहीं किशोरियों से छेड़खानी, विरोध पर पीटा

Sun, 16 Jun 2024 03:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग सगी बहनों से बाइक सवार तीन युवकों ने शुक्रवार को अश्लील हरकत की। विरोध करने पर युवकों ने पिटाई कर गन्ने के खेत में जबरन लेकर जाने लगे। उधर से गुजर रहे राहगीरों के हस्तक्षेप के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गए। इसकी शिकायत सगी बहनों ने पुलिस से की थी। लेकिन, कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को समाधान दिवस में एसपी से न्याय की गुजार लगाई।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की दो किशोरियां 14 जून को पड़ोस के गांव में अपनी बहन के घर जा रही थीं। सुनसान जगह पर पहुंचीं किशोरियों पर एक बाइक पर सवार तीन युवक फब्तियां कसने लगे। किसी तरह उनसे पीछा छुड़ाकर वे बहन के घर चली गईं। लौटते समय उसी स्थान पर तीनों बाइक सवार युवक मिले अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर युवक ने उनकी पिटाई की और कंधे पर उठाकर गन्ने के खेत में जाने लगे। उधर से गुजर रहे लोगों ने इसका विरोध किया तो युवक बाइक लेकर भाग गए। युवकों ने धमकी दी कि अगर किसी से बताया तो बाइक से कुचलकर मार डालेंगे। हनुमानगंज पुलिस को शुक्रवार की शाम किशोरियों ने तहरीर दी। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को दोनों बहनें तहसील दिवस में पहुंचीं और डीएम व एसपी से मिलकर पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें