फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छोटी गंडक में दो लाशें उतराईं, पुलिस को पता नहीं

Sun, 16 Jun 2024 03:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया उर्फ अकटहा सिवान छोटी गंडक नदी के रगड़गंज पुल के पास से छोटी गंडक नदी में शनिवार को दोपहर कुछ अंतराल पर एक पुरुष और एक महिला की लाश लोगों उतराई देखी। लोगों ने पुलिस को कई बार फोन भी किया। लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

कप्तानगंज थाना क्षेत्र वार्ड के रगड़गंज पुल पर करीब 4 बजे ग्रामीणों ने अलग-अलग समय पर दो शव उतराया देखा। इसकी चर्चा पूरे दिन क्षेत्र में रही। कप्तानगंज पुलिस रगड़गंज पुल से कुछ दूरी तक तलाश की लेकिन शव नहीं मिला। गांव वालों ने बताया कि नगर पंचायत मथौली के फरदहा सिवान के छठ घाट के पास छोटी गंडक नदी में शव शाम सात बजे तक देखा गया जो आगे मुडि़ला हरपुर की तरह बह रहा था। छोटी गंडक नदी कप्तानगंज एवं रामकोला थानों के बीच बहती है। सूचना के बाद भी दोनों थानों की पुलिस शव को कब्जे में लेने से कतराती रही। कप्तानगंज थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार में बताया कि सूचना मिली है। पुलिस लगी हुई थी। लेकिन, शव नदी में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें