हाटा। थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर पिता रामकेवल सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी युवक ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा लिया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है और संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। वहीं, परिजन बेटी की सकुशल बरामदगी की उम्मीद लगाए हैं। संवाद