पकवा इनार। कुशीनगर स्थित थाई मंदिर में शुक्रवार को चीवर दान व संघदान के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भारत के साथ-साथ थाईलैंड के बौद्ध अनुयायियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने पारंपरिक ढंग से बौद्ध भिक्षुओं को चीवर दान किया। बौद्ध भिक्षुओं ने शांति और सभी की समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मंदिर से जुड़े विवेक गोंड ने बताया कि बौद्ध धर्म के अनुयायी व उपासक उपासिकाओं ने मिलकर कठिन चीवर दान किया, जो बौद्ध भिक्षुओं के लिए महत्वपूर्ण धार्मिक क्रिया है।