कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक शादी का झांसा देकर प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद उसको बहला-फुसलाकर भगा ले गया। केरल के पास ले जाकर धर्मांतरण कराने के बाद किशोरी के साथ निकाह कर लिया।
किशोरी का नाम आधार कार्ड में बदलवा दिया था। पुलिस ने किशोरी को बंगलूरू से बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से दो आधार कार्ड बरामद पुलिस ने किया है, इसमें किशोरी और उसके पिता का नाम मुस्लिम कराया गया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा बाजार निवासी समशाद उर्फ मुन्ना क्षेत्र के एक 14 वर्षीय किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसको बहला फुसलाकर भगा ले गया। किशोरी के पिता ने पुलिस को 12 जुलाई को तहरीर दिया। केस दर्ज कर पुलिस सक्रिय हुई और मोबाइल से लोकेशन ट्रेस करने के बाद बंगलूरू पहुंची।
वहां से किशोरी को बरामद किया और आरोपी को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को थाने पहुंची। एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी ने किशोरी का नाम आधार कार्ड में नरगीश खातून कराया गया था। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि आरोपी युवक निकाह भी कर लिया था।
पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई में लगातार जिले में धर्मांतरण का मामला सामने आ रहा है। इसको लेकर गोपनीय एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं।