फाजिलनगर। कस्बे में किराए मकान में मां के साथ रह रही किशोरी ने मंगलवार की देर शाम को दुपट्टे से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
बिहार सिवान की रहने वाली हसबुन पत्नी गुलाब अंसारी अपनी बेटी समानाम 17 वर्ष के साथ फाजिलनगर छोटी ब्रीज के पास किराये के मकान मे रहकर जीविकोपार्जन हेतु अपने किसी दुकान मे काम करती थी। बेटी शिक्षण का कार्य करती थी। रोज की भाति आज भी दुकान से खाली होकर रात लगभग आठ बजे अपने रूम पर पहुची तो अंदर से कमरा बंद था। अवाज लगाने पर भी नहीं नहीं खुला अगल बगल के लोगो के सहयोग से फाटक खोला गया तो उनकी बेटी समानाम पंखे से लटकती मिली। इस बावत चौकी प्रभारी फाजिलनगर मुकेश वर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।